खराब स्वास्थ्य के बावजूद विज ने घर से ही किया फाइलों का निपटान, विभागों को दिए ये स्पष्ट निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2026 08:46 AM

despite his poor health vij handled files from home

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रशासन की गति फाइलों की गति से तय होती है। यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते हैं।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रशासन की गति फाइलों की गति से तय होती है। यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते हैं। इसलिए उन्होंने अपने विभागों में स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। 

इसी कार्य संस्कृति का उदाहरण देखने को मिला, जब उनके कार्यालय के वरिष्ठ सचिव विजय शर्मा अंबाला छावनी स्थित ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर फाइलों के निस्तारण व निपटान हेतु पहुंचे हुए थे। इस दौरान विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि “मेरे दफ्तर का काम/फाइल किसी भी हालत में पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए”। उन्होंने विभागीय फाइलों का अपने आवास से ही निपटान किया। उन्होंने कहा कि ‘‘जनता से जुड़े कार्यों में देरी स्वीकार्य नहीं है और समयबद्ध निस्तारण/निपटान उनकी कार्यशैली की प्राथमिकता है’’।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तभी सुनिश्चित होती है जब निर्णय प्रक्रिया तेज, स्पष्ट और परिणामोन्मुखी हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि सभी प्रस्ताव, योजनाएं और वित्तीय स्वीकृतियां नियमानुसार शीघ्रता से निपटाई जाएं, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। विज अक्सर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह संदेश देते हैं कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं, न कि प्रक्रियाओं में उलझकर काम को टालने के लिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन और श्रम जैसे विभाग सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़े हैं। इन विभागों की फाइलों में देरी का सीधा असर जनता की सुविधाओं, सेवाओं और योजनाओं पर पड़ता है।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के उपयोग से फाइल निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जा रहा है। ई-ऑफिस प्रणाली और डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से फाइलों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि अनावश्यक विलंब की संभावना समाप्त हो। विज ने संबंधित अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि उनकी कार्यशैली में समयबद्ध निर्णय, स्पष्ट निर्देश और परिणाम पर फोकस सर्वोपरि हैं। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों में योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और समय पर निर्णय सुनिश्चित करने की दिशा में विज की कार्य नीति व सिद्धांत सरकार की कार्यकुशलता और सुशासन के संकल्प को दर्शाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!