Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 08:56 AM

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज सुबह जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज सुबह जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई। वहीं पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा
बीते दिन हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। औसत तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक गर्मी भिवानी में रही, जहां पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में तापमान 27.9, अंबाला में 28.7, रोहतक में 27.9, गुरुग्राम में 28.1, पानीपत में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिरसा और यमुनानगर में तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)