यमुनानगर में बोर्ड परीक्षा में नकल करवाते धरे गए प्राइवेट स्कूल टीचर, DC ने तुरंत कार्रवाई कर ड्यूटी से हटाने के दिए निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2026 01:01 PM

private school teacher caught cheating in board exams in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान नकल करने के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें उपयुक्त प्रीति ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपी नकल करवाने वाले टीचरों को ड्यूटी से हटाने के और इस संबंध में शिक्षा बोर्ड को...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान नकल करने के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें उपयुक्त प्रीति ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपी नकल करवाने वाले टीचरों को ड्यूटी से हटाने के और इस संबंध में शिक्षा बोर्ड को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यमुनानगर में दसवीं कक्षा के 18000 और 12वीं कक्षा के 15000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल ना हो इसके लिए विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में 18 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें नायब तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पुलिस अधिकारी शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि कल दो टीचरों को बच्चों को नकल कराते हुए पकड़ा गया, जबकि आज एक टीचर को नकल करवाते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग सरकारी पीएम श्री स्कूल में नकल करवा रहे थे, जबकि यह निजी स्कूलों के टीचर हैं, इन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है और कार्रवाई के लिए शिक्षा बोर्ड को लिखा गया है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हो, नकल ना हो इसके लिए और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों की विशेष बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!