करनाल में विवाह के नाम पर 90 हजार की ठगी, एक दिन बाद ही बहू को ले गए आरोपी, जानें क्या है मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2026 10:22 AM

90 000 rupees defrauded in the name of marriage in karnal

क्षेत्र के गांव कलहेड़ी में शादी करवाने का झूठा भरोसा देकर करीब 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में घरौंडा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घरौंडा : क्षेत्र के गांव कलहेड़ी में शादी करवाने का झूठा भरोसा देकर करीब 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में घरौंडा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवम्बर, 2025 को करनाल निवासी मांगा राम, मोदीपुर ढाकला के गुरनाम सिंह, गांधी नगर करनाल की सीमा, आरती तथा गौरव ने उसके बेटे की शादी करवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि शुरूआत में बिचौलिए के तौर पर 500 व 600 रुपए लिए गए। इसके बाद पूजा पुत्री रमेश निवासी संगरोली यमुनानगर की मांग भराई के नाम पर 4500 रुपए वसूले गए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर 16 हजार और 10 हजार रुपए भी लिए। करीब 3 माह पहले 13 हजार रुपए और मांगे गए। 12 हजार रुपए श्रृंगार का सामान खरीदने, 1200 मेहंदी, 1400 रुपए सूट के नाम भी लिए गए।

महिला का कहना है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन 20 हजार रुपए और लिए गए। इसके अतिरिक्त 3500 रुपए पंडित, 2100 रुपए गाड़ी किराया तथा 500 रुपए फोटोग्राफर के नाम पर वसूले गए। अगले दिन भी 1000 रुपए नकद व 1500 रुपए श्रृंगार के नाम पर लिए गए। इस प्रकार कुल 90,300 रुपए की राशि खर्च करवाई गई। पीड़िता के अनुसार शादी की रस्में पूरी होने के बाद बहू केवल एक दिन ससुराल में रही। अगले ही दिन सभी आरोपी उसे अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!