Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Sep, 2024 08:35 AM

weather will change again in haryana know when it will rain

हरियाणा में मानसून हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक दो दिन थमने के बाद फिर से बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में कल से मौसम फिर से बदलेगा और मानसूनी हवाएं फिर एक्टिव होने से 2 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने के...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक दो दिन थमने के बाद फिर से बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में कल से मौसम फिर से बदलेगा और मानसूनी हवाएं फिर एक्टिव होने से 2 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो अब भी प्रदेश का मानसून कोटा पूरा नहीं हुआ है। हरियाणा में 24 साल बाद ऐसा हुआ है कि अगस्त माह में सामान्य से 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 
 

हरियाणा के इन जिलों में इतना रहा अधिकतम तापमान-
PunjabKesari

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ रेखा सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आज 1 सितंबर को आंशिक बादल और दक्षिण हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बारिश लेकिन 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होने की संभावना है, जिससे 2 सितंबर रात्रि से 5 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!