Haryana Weather: हरियाणा में आज सुबह से कई इलाकों में हो रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी...जानें अपने इलाके का हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Aug, 2024 08:12 AM

it is raining in many areas of haryana since this morning

हरियाणा में मानसून सक्रिय है। सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गोहाना समेत कई जगह बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून सक्रिय है। सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गोहाना समेत कई जगह बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर शामिल हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हरियाणा में दो से पांच सिंतबर तक बरसात की संभावना है। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ भी असर दिखाएगा। दो माह का मानसून बीत चुका है। अभी प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि अगस्त में 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। अभी सितंबर बाकी है। प्रदेश में मानसून सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक 440 मिलीमीटर बरसात होती है। अभी तक 282.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बरसात 341 होती है, यानी अभी मानसून के कोटे की 157 मिलीमीटर बरसात कम है।

12 जिलों में सामान्य से कम बरसात

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सितंबर की बारिश से काफी हद तक कमी पूरी हो सकती है। अब तक 12 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है, जबकि तीन जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात हो चुकी है। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी फसलों को बरसात की जरूरत है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!