Haryana Pre-Monsoon: हरियाणा में आज एक्टिव होगा प्री-मानसून, 13 जिलों में झमाझम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2025 07:57 AM

pre monsoon will be active in haryana today heavy rain in these 13 districts

हरियाणा में आज से प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। सूबे में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। सूबे में अगले तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से तेज बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून अब हरियाणा से थोड़ा दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जून के आस-पास सूबे में मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की रफ्तार काफी तेज है और यह तय तारीख से पहले भी हरियाणा में आ सकता है। हर बार मानसून जुलाई में पहुंचता है लेकिन इस बार जल्द ही जुलाई में आ जाएगा। 

PunjabKesari

जानें आज कहां-कहां होगी बारिश 

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है। जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 % तक बारिश की संभावना है। वहीं सिरसा हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50% तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

PunjabKesari

बारिश को लेकर पढ़िए पूरी डिटेल 

कल पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल में तेज बारिश और सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश और जींद, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बूंदाबांदी की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!