अब इस तीरके से होगी बोर्ड परीक्षा में Marking, पेन-पेपर नहीं कंप्यूटर पर जांचे जाएंगे पेपर... जानिए क्या है ये तरीका

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2026 12:23 PM

papers will be checked on computers not pen and paper

हरियाणा की बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में कुल 5.60 विद्यार्थी हैं। इनमें 12वीं कक्षा में 2.50 लाख विद्यार्थी है। 2023-24 को परीक्षा में एक लाख कापियों की ऑन स्क्रीन मार्किंग करवाई गई थी। इसके एवज में बोर्ड को

डेस्क:  हरियाणा की बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में कुल 5.60 विद्यार्थी हैं। इनमें 12वीं कक्षा में 2.50 लाख विद्यार्थी है। 2023-24 को परीक्षा में एक लाख कापियों की ऑन स्क्रीन मार्किंग करवाई गई थी। इसके एवज में बोर्ड को 70 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा था जो काफी महंगा साबित हुआ था। वर्तमान में एक कॉपी जांचने पर शिक्षक को 16 रुपये, सहायक जांचकर्ता को 2 रुपये, मुख्य परीक्षक को 2 रुपये, एफआर को 3 रुपये, टीए-डीए, रिफ्रेसमेंट सहित अन्य खर्च होते हैं। इसी खर्च को कम करने और कॉपियों की जांच को जल्द व पारदर्शी करने के लिए बोर्ड ऑनस्क्रीन मॉर्किंग की तैयारी में लगा है।

 पहला मैनुअल तरीके से कॉपी चेकिंग की अपेक्षा कम लागत और दूसरा स्कूलों में आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं पूरी हो। इसके बाद ही इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। बोर्ड की योजना के अनुसार स्कूलों में ऑन स्क्रीन मार्किंग की पूरी व्यवस्था होगी। इसके लिए स्कूलों को जोन में बांटने के साथ जोन के आधार पर एडवांस कंप्यूटर लैब भी तैयार की जाएगी। प्रशिक्षित शिक्षकों को घर से ऑन स्क्रीन मार्किंग की अनुमति भी होगी। स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने के साथ खाली समय में ऑन स्क्रीन गार्किंग करेंगे।

 कॉपियों की जांच कम समय में पूरी होगी। हर उत्तर का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। टोटलिंग और अंक चढ़ाने में मानवीय भूल कम होगी। वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित डिजिटल सर्वर पर रहेंगी। हरियाणा बोर्ड 2026-27 की बोर्ड परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इनमें सबसे अहम है कि लागत ज्यादा ना आए और मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था होगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!