Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 01:35 PM

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआर) के तहत कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (टीजीटी) के लिए खुशखबरी आई है।
चंडीगढ़ : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआर) के तहत कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (टीजीटी) के लिए खुशखबरी आई है। इनका अनुबंध 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। महानिदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा, शिक्षा सदन सेक्टर-5 पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ईमेल भेजा गया है।
बता दें कि इससे पहले निदेशालय के 29 अक्तूबर 2025 के पत्र के जरिए सरप्लस घोषित कर कार्यभार मुक्त किए गए अध्यापकों का अनुबंध 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया था। अब मुख्य सचिव, हरियाणा की ओर से 10 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के तहत सभी अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नए निर्देशों के मुताबिक कई विषयों में कार्यरत सभी टीजीटी, जिनमें आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट भी शामिल हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)