Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 10:00 AM

शहर के हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने रात को ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर पर लगी ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है।
टोहाना (सुशील सिंगला) : शहर के हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने रात को ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर पर लगी ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार गुजरात से प्लास्टिक दाना लेकर यह हिमाचल के जिला के लिए जा रहा था तभी रात्रि के समय बाइक सवार अचानक से आगे आ गया जिससे बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल चालक और परिचालक दोनों ठीक बताए गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि डिवाइडर पर रखे पत्थर करीबन दस फीट दूर जाकर गिरे है और ट्रक डिवाइडर पर तीस फीट तक आगे चढ़ गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इसी डिवाइडर पर हादसे हो चुके हैं, आमजन ने प्रशासन से उचित व्यवस्था बनाने की मांग भी की है। ट्रक चालक के साथी सुरजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों ठीक है। बाइक सवार को बचाते समय यह हादसा हुआ है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)