BJP विधायक का एक ओर विवादित ब्यान, मेरी पार्टी में सभी दूध के धुले हुए नहीं हैं...

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2026 11:37 AM

another controversial statement by a bjp mla

कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा क वीडियो सामने आए है, जिसमें वो कह रहे हैं- हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है

कैथल(जयपाल): कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा क वीडियो सामने आए है, जिसमें वो कह रहे हैं- हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है। विधायक सतपाल जाम्बा किसी कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की। जिसके बाद विधायक ने माइक लेकर खरी-खरी बातें कहीं।

अपने मतलब के लिए आए हैंः उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी पार्टी में सब दूध के धुले हैं। ऐसे-ऐसे गंदे लोग आए हुए हैं, दूसरी पार्टी छोड़कर मेरी पार्टी में घुसे हैं। अपने मतलब के लिए आए हैं। अगले 5 साल अपने मतलब निकालेंगे। फिर जैसे भी कोई सिस्टम होगा, भाग जाएंगे। ये तेरे न मेरे, न पार्टी के ये सिर्फ मतलब के होते हैं। और ऐसे इंसानों से हमें बचना चाहिए।

पुण्डरी विधायक का विवादित ब्यानों सेपुराना नाता है 2024 में फरल गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा-“सरपंचनी को बुला दो, हमें भी थोड़ी फीलिंग आ जाएगी कि हमें भी कोई देखने आया है।” असल में उस कार्यक्रम में गांव की महिला सरपंच मौजूद नहीं थीं बल्कि उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर विधायक ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। सुशासन दिवस पर भी विधायक ने कहा- की कहाँ का सुशासन है... अधिकारी तो सरेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं और मैं अगले सुशासन दिवस पर भ्रष्ट अधिकारियों के नाम सरेआम लूँगा।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!