हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गंभीर मामले से जुड़े हैं तार...

Edited By Isha, Updated: 17 Feb, 2026 01:59 PM

haryanvi singer harsh gupta arrested by police

यमुनानगर में एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल में गोलियां चलाकर दहशत खिलाकर फिरौती की मांग करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता भी शामिल है

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता):  यमुनानगर में एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल में गोलियां चलाकर दहशत खिलाकर फिरौती की मांग करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता भी शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले और फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक हरियाणवी सिंगर सहित तीन लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है जिसमें और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। 
 
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे हुए लोगों से भी जुड़े हुए हैं ,एसआईटी गठित हुई है जांच लगातार जारी है जल्दी ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!