जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर साधा तीखा हमला, बोले- काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2026 06:27 PM

jjp leader digvijay chautala launched a scathing attack on the bjp

जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है।

जींद(अमनदीप पिलानिया): जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है। लोग अब भी धर्म और राजनीति के नाम पर वोट दे रहे हैं, बीजेपी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। "काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती"।जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जन-विरोधी नीतियां अपनाई हुई हैं। 

बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, लाडो लक्ष्मी योजना प्रभावित हो रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सद्भाव यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कोई बड़ा दंगा या घटना न हो।उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च को हांसी में 'सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जो युवा जोड़ो अभियान की समाप्ति पर होगा। इस मौके पर जजपा अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगी। बीजेपी विभाजन वाली पार्टी है, जो तोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि जजपा जोड़ने वाली पार्टी है।

दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनता उनके योगदान को भूल जाए। लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में देवीलाल आज भी जिंदा हैं। यदि बीजेपी ने उनकी नीतियों के खिलाफ उंगली उठाई, तो जजपा सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने महिलाओं के खातों में FD कराने वाली बीजेपी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार गलत हाथों में चली गई, तो ऐसी नीतियां लागू रहेंगी या नहीं, यह संदेहास्पद है।

बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है और जनता के बीच आग बो रही है, जिसके काटे आने वाले दिनों में उसे ही भुगतने पड़ेंगे।2024 के चुनावों के बाद जजपा एक्टिव मोड में है। पार्टी ने कार्यकारिणी का काम पूरा कर लिया है और अब फील्ड में जाकर काम कर रही है। बीजेपी सरकार जनता को अपने एजेंडे से भटका रही है और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। चौधरी देवीलाल रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार की बात करते थे, लेकिन बीजेपी उस दिशा में काम नहीं कर रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!