हिम्मत सिंह की पोस्ट- हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए PMT-PST टेस्ट जल्द, स्पोर्ट्स कोटा अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 02:50 PM

himmat singh post pmt pst test for haryana police recruitment soon

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर लाखों युवाओं के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर लाखों युवाओं के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि जल्द ही विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। वहीं विज्ञापन संख्या 13/2024 के अंतर्गत स्पोर्ट कोटा के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाएगा।

हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि विज्ञापन संख्या 13/2024 के तहत स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों ने आयोग से विशेष अनुरोध किया था। उनकी मांग थी कि खेल कोटे वाले अभ्यर्थियों का भी PMT और PST सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही आयोजित किया जाए जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया है और यह अवगत कराया जाता है कि स्पोर्ट कोटा के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाएगा।उन्होंने अपनी पोस्ट में खेल मंत्री गौरव गौरव गौतम व हरियाणा ओलिंपिक संघ अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल को भी टैग किया है। युवाओं से आह्वान किया है कि वे सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि अपनी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य चेक करते रहें।

बता दें कि हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!