15 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए बस 2 चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर कैसे चलेंगी ई बसें?

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2026 06:16 PM

only 2 charging stations to charge 15 electric buses

हरियाणा सरकार प्रदूशन मुक्त वातावर्ण के लिए ई बसों के संचालन पर जोर दे रही है जिससे अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी अधूरा है। जानकारी के मुताबि

अंबाला(अमन):  : हरियाणा सरकार प्रदूशन मुक्त वातावर्ण के लिए ई बसों के संचालन पर जोर दे रही है जिससे अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी अधूरा है। जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने बीत जाने के बावजूद तीसरा चार्जिंग स्टेशन अब तक स्थापित नहीं हो पाया है। मौजूदा हालात ये हैं कि 15 इलेक्ट्रिक बसों को सिर्फ दो चार्जरों के भरोसे चलाया जा रहा है। एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 50 से 60 मिनट लगते हैंय़ ऐसे में सभी बसों को दिन-रात शिफ्टों में बारी-बारी से चार्ज करना पड़ रहा है।

सूत्रों की मानें तो नए चार्जिंग स्टेशन के लिए पहले अल्टरनेटिंग करंट डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पैनल लगाना जरूरी है, लेकिन अब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल ये इलेक्ट्रिक बसें सुबह 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक दो शिफ्टों में चलाई जा रही हैं और अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा और यमुनानगर रूट पर यात्रियों को सेवा दे रही हैं। लेकिन अगर जल्द ही तीसरे चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं हुई, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फिलहाल इन ई बसों को चलाने वाले ड्राइवर और रोडवेज यूनियन से जुड़े कर्मचारी और चार्जिंग स्टेशन लगाने की मांग कर रहे हैँ। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!