अभी गई नहीं ठंड! हरियाणा में इस दिन से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2026 09:30 AM

heavy rain again in haryana

हरियाणा में बीती देर रात से मौसम बदल गया। भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई। तेज हवाएं चलने से ठंड महसूस हो रही है। वहीं राज्य में औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार को करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बीती देर रात से मौसम बदल गया। भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई। तेज हवाएं चलने से ठंड महसूस हो रही है। वहीं राज्य में औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार को करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 13 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इनमें अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज किया गया।

प्रदेश में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे राज्य में 16 फरवरी की रात व 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!