Haryana: बेटे का एडमिशन करवाने अहमदाबाद गए कर्नल 4 कंधों पर लौटे वापिस, कहानी जान सन्न रह जाएंगे आप

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2025 02:13 PM

bhiwani s colonel dies of heart attack

: हरियाणा के भिवानी ने कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया बेटे के एडमिशन के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए हुए थे। माइका कॉलेज में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया

भिवानी: हरियाणा के भिवानी ने कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया बेटे के एडमिशन के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए हुए थे। माइका कॉलेज में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कर्नल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।


कर्नल शमशेर सिंह बिजारणिया भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के गांव ढाणी रहीमपुर के रहने वाले थे। उनकी कोलाबा (मुंबई) में तैनाती थी। परिजनों के अनुसार, कर्नल का परिवार वर्षों से दिल्ली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा शुभम है। कर्नल खुद भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

 
बीते शनिवार, 28 जून को वह बेटे शुभम का मुद्रा इंस्टीट्यूट आॅफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद में एडमिशन करवाने गए थे। एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह जब लौटने लगे तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। कर्नल शमशेर सिंह असहाय होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके 25 वर्षीय बेटे ने उन्हें उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गया। कर्नल की पत्नी भी उनके साथ थीं। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया।

 
इसके बाद शुभम ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने की व्यवस्था की। घटना के बारे में सेना के मुख्यालय में भी सूचना दी गई। रविवार को कर्नल का शव अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया। वहां सेना के मुख्यालय में उच्चाधिकारियों ने कर्नल बिजारणिया को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कर्नल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव ढाणी रहीमपुर के लिए रवाना किया गया। कर्नल का शव सोमवार सुबह गांव में पहुंचा। यहां परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शव के श्मशान घाट पहुंचने के बाद सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद कर्नल के बेटे शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 
कर्नल के चचेरे भाई रणवीर सिंह ने बताया है कि एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्नल की तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि शमशेर सिंह 1990 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने सेना 35 वर्षों सेना में सेवा निभाई। अब 22 जुलाई 2025 को वह रिटायर होने वाले थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!