Edited By Manisha rana, Updated: 25 Feb, 2026 09:14 AM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं, 12वीं व डीएलएड की परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं, 12वीं व डीएलएड की परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में बुधवार को पहले दिन 12वीं की अंग्रेजी एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे जिस मे 2,96,593 लड़के व 2,69, 818 लड़कियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डी. एल.एड. (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन भी बुधवार से करवाया जा रहा है। इस परीक्षा में 5,356 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोगा वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियो को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के लिए 320 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू. आर. कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्न पत्र की फोटो लेता है तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र किस परीक्षार्थी का है एवं कहां से आऊट हुआ है। यदि किसी परीक्षा केन्द्र से पेपर आऊट होने का मामला पाया जाता है तो उस केन्द्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व नकल में संलिप्त परीक्षार्थी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिक तर परीक्षा केन्द्र सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)