रेलवे कॉलोनी में अकेली रोती मिली 2 साल की मासूम बच्ची, पुलिस कर रही मां-बाप की तलाश

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2026 05:38 PM

a 2 year old girl was found crying alone in a railway colony

हरियाणा के अंबाला से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो साल की एक मासूम बच्ची रेलवे कॉलोनी में अकेली रोती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया।

अंबाला(अमन):   हरियाणा के अंबाला से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो साल की एक मासूम बच्ची रेलवे कॉलोनी में अकेली रोती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर विभाग बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटा है।

 मामला अंबाला कैंट के पड़ाव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में एक दो वर्षीय बच्ची अकेली बैठी रो रही है। आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्ची को देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने साथ ले गई। काफी देर तक आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी बच्ची को पहचानने या लेने नहीं आया।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची को बाल संरक्षण की प्रक्रिया के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है। जानकारी देते हुए चाइल्ड वेलफेयर की चेयरपर्सन रंजीता ने बताया कि ये बच्ची मिली है जिसके परिजनों की तलाश की जा रही है उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर कोई इस बच्ची को पहचानता है तो संपर्क करे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!