Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 04:35 PM

हरियाणा में इन दिनों हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। आज दसवीं कक्षा का गणित का पेपर चल रहा था, लेकिन सोनीपत के गोहाना में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि किस तरह की नकल रहित परीक्षा करवाई...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में इन दिनों हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। आज दसवीं कक्षा का गणित का पेपर चल रहा था, लेकिन सोनीपत के गोहाना में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि किस तरह की नकल रहित परीक्षा करवाई जा रही हैं। प्रशासन के दावों की भी पोल खोलती हुई ये तस्वीरें सामने आई है।
आप देख सकते हैं कि किस तरह स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान दीवारों पर अभिभावकों की मंडली नकल करवाने के लिए जान जोखिम में डालकर पहुंचे हुए हैं। ऊपर पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं और नीचे दीवार पर नकल का प्रयास जारी है। प्रशासन द्वारा धारा 163 लगाई गई है लेकिन जिस तरह से अभिभावकों की भीड़ स्कूल की दीवारों पर है और यह साबित होता है कि सिर्फ दावों में ही नकल रहित परीक्षा करवाई जा रही है।
वहीं सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि परीक्षा नकल रहित करवाने का काम किया जा रहा है। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल नहीं होने दी जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी ब्लॉक अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और बैठक बुलाई गई है। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है जहां से नकल की बात सामने आ रही है ,वहां पर और ज्यादा सख्ती बढ़ाई जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)