साले की शादी में जाने की तैयारी में था ITBP का जवान, तभी... मातम में बदलीं खुशियां

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 04:38 PM

itbp jawan dies of heart attack in charkhi dadri

चरखी दादरी के गांव मिसरी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब साले की शादी में जा रहे आईटीबीपी (ITBP) जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

चरखी दादरी : चरखी दादरी के गांव मिसरी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब साले की शादी में जा रहे आईटीबीपी (ITBP) जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि जवान शनिवार शाम को बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह गांव मिसरी का रहने वाला था। नवीन वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बीते 2 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आए थे। नवीन के साले की शादी रेवाड़ी जिले के नया गांव में तय थी और शनिवार की रात बारात जानी थी। नवीन बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर बेड पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!