रिश्वतखोर: सहायक योजना अधिकारी 1.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, इस मामले में मांगी थी घूस

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Jul, 2025 09:41 PM

bribery case apo arrested red handed while taking bribe of lakh

करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को ADC कार्यालय के सहायक योजना अधिकारी (APO) ईश्वर शर्मा को 1.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को ADC कार्यालय के सहायक योजना अधिकारी (APO) ईश्वर शर्मा को 1.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों करनाल में केस दर्ज कर लिया है।

ACB इंचार्ज सतपाल ने बताया कि आरोपी APO ईश्वर शर्मा ने 9 लाख 68 हजार 530 रुपए के बिल की पेमेंट करने की एवज में 1.90 लाख रुपए की मांग की थी। ईश्वर शर्मा 15 हजार रुपए पहले ले चुका था। वो बकाया 1.75 लाख की मांग कर रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!