घर के पीछे प्लॉट में खेल रहे मासूम को यूं ले गई मौत, 23 मार्च को था तीसरा जन्मदिन

Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2026 08:54 AM

three year old kartik slipped and fell into a drain

भंडेरी गांव में रविवार शाम घर के पीछे प्लॉट में खेल रहा तीन साल का कार्तिक पैर फिसलने से ड्रेन में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। कार्तिक की दो बड़ी बहनें भी हैं। वह खेलते हुए प्लॉट की ओर चला गया था।

गोहाना: भंडेरी गांव में रविवार शाम घर के पीछे प्लॉट में खेल रहा तीन साल का कार्तिक पैर फिसलने से ड्रेन में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। कार्तिक की दो बड़ी बहनें भी हैं। वह खेलते हुए प्लॉट की ओर चला गया था।

 बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तलाश में ड्रेन के पानी में बच्चे के जूते दिखाई दिए। बच्चे को निकालकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक के पिता सचिन के अनुसार 23 मार्च को कार्तिक का तीसरा जन्मदिन मनाया जाना था। सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रशांत कुमार ने बताया कि ड्रेनों में इन दिनों में आमतौर पर पानी नहीं होता है। तालाब के नजदीक होने के कारण ही ड्रेन में पानी भरा था।

हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के पास सुरक्षा के लिए कांटेदार झाडिय़ां डालने की मांग पहले भी की गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर नाले के आसपास कांटेदार झाडिय़ां लगा दी जातीं तो बच्चे वहां तक नहीं पहुंच पाते और यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

कार्तिक के पिता सचिन निजी नौकरी करते हैं। कार्तिक से बड़ी उसकी दो बहनें हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!