झज्जर में होली से पहले खूनी खेल, पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या... इस वजह से दी मौत

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2026 08:50 AM

husband shot and killed his wife

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिरधाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ पूरा देश रंगों के त्योहार 'होली' के जश्न में डूबा था, वहीं बिरधाना गांव में एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

झज्जर(दिनेश): हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिरधाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ पूरा देश रंगों के त्योहार 'होली' के जश्न में डूबा था, वहीं बिरधाना गांव में एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं। एक शख्स ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि (पत्नी संजय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति संजय ने तैश में आकर अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्याकांड को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी संजय मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुँचे, तब तक अंजलि दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और FSL (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!