Accident: कार की टक्कर से हाईवे पर पलटे दोनों वाहन, ट्रैक्टर के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2026 11:20 AM

both vehicles overturned on the highway after being hit by a car

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर और कार दोनों हाइवे

कुरुक्षेत्र(कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर और कार दोनों हाइवे पर पलट गए। ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 53 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी मथुरा कॉलोनी, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह ट्रैक्टर की सेल-परचेज का कार्य करते थे। वह अपने साथी हरजीत सिंह के साथ 3-4 दिन पहले उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर खरीदने गए थे और वहां से ट्रैक्टर लेकर पटियाला लौट रहे थे। गुरदीप अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

हरजीत सिंह ने बताया कि वे 1 मार्च को यूपी से अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर निकले थे। रात को जीटी रोड पर समाना के पास एक ढाबे पर रुके और सोमवार सुबह फिर पटियाला के लिए रवाना हो गए। गुरदीप सिंह अपने ट्रैक्टर पर करीब 100 मीटर आगे चल रहे थे और दोनों अपनी साइड में सामान्य रफ्तार से वाहन चला रहे थे।

सुबह करीब 6 बजे उमरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार (नंबर UP-12 CT-9904) ने ओवरटेक करते हुए गुरदीप के ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और कार दोनों अनियंत्रित होकर पलट गए। गुरदीप ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

हरजीत ने तुरंत अपना ट्रैक्टर साइड में रोककर राहगीरों की मदद से गुरदीप को बाहर निकाला। इसी दौरान किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गुरदीप को एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!