चोर पर भारी पड़ गया घर में घुसना, खुद ही फंस गया अपने जाल में... जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2026 11:21 AM

thief got caught in his own trap after entering the house

शहर के मॉडल टाउन इलाके में घर से बाहर गई महिला कमला जैन के घर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद घर में घुसे चोर को लोगो ने काबू कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर आई पुलिस

टोहाना(सुशील): शहर के मॉडल टाउन इलाके में घर से बाहर गई महिला कमला जैन के घर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद घर में घुसे चोर को लोगो ने काबू कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर आई पुलिस चोर को साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार रात्रि करीबन दस बजे उक्त व्यक्ति वरना कार में आया था और घर में घंटों से घुसा हुआ था। 

PunjabKesari

महिला के अनुसार चोर उसके घर से नकदी, चांदी के सिक्के और कुछ ज्वेलरी चुरा कर ले गया है। अग्रवाल महिला समिति प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि इस मकान में उसकी मां कमला जैन रहती है जो किसी काम से बाहर गए हुए है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य भटनागर में बताया कि उनके घर से शोर आ रहा है जिसके बाद वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और पुलिस उसे ले गई है। 

उसने बताया कि लोगों ने बताया कि दिन में यह व्यक्ति लोगों के घर रेकी भी कर रहा था, जिसके चलते वह घरों में मिठाई डिब्बा देने, शादी के कार्ड देने का बहाना लगा रहा था ताकि कोई उसे पहचान न सकें। उसने बताया कि अभी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!