Panchkula Accident: पंचकूला में नाले में बही बच्ची, बहन के साथ पापा को लेने जा रही थी मनु

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2025 12:38 PM

9 year old girl swept away in drain in panchkula

पंचकूला के पिंजौर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में नाले में बहने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के पिंजौर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में नाले में बहने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा शनिवार शाम को तब हुआ जब तनु और उसकी छोटी बहन मनु बारिश के चलते छतरी लेकर अपने पिता पुष्कर कुमार को लेने गई थी। बच्चियों के पिता बद्दी की एक फॉरमा कंपनी में काम करते हैं, कंपनी की बस उन्हें ऑफिस से लाकर मुख्य बाज़ार में उतारती थी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जैसे ही तनु और मनु विश्वकर्म कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो मनु की चप्पल नाले में गिर गई। नाला बरसाती पानी की वजह से उफान पर था। मनु भाग कर अपनी चप्पल  उठाने लगी तो फिसलन की वजह से खुद नाले में बह गई। पानी की गति इतनी तेज थी कि मनु कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गई। जिसके बाद बड़ी बहन तनु ने शोर मचा कर लोगों को इकठ्ठा किया। 

घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस, एन डी आर एफ की टीम, नगर परिषद के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी बच्ची की तलाश में  जुट गए। वहीं एनडीआरएफ की टीम ने करीब 800 मीटर दूर पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन के पास नाले में बच्ची रेस्क्यू की गई, जिसके बाद टीम द्वारा तुरंत एंबुलेंस के द्वारा बच्ची को पंचकूला सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!