सावधान! पूरे Haryana में बारिश का Alert, इन 8 जिलों में भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2025 07:51 AM

heavy rain alert in haryana

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 8 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत व सोनीपत में तेज बारिश होगी। बाकी जिलों में भी मध्यम बारिश रहेगी। पंचकूला, यमुनानगर और झज्जर में भी देर रात बारिश हुई। वहीं अंबाला में देर रात से बारिश हो रही है। अभी कई जिलों में मौसम खराब है वहां भी बारिश के आसार हैं। मानसून ने बीते कल पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। जिसके बाद रविवार को सूबे के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में इस मानसून पांच दिन पहले आ गया है। इस वजह इस साल ज्यादा बारिश हो गई है। जून महीने में 50MM बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 62MM बारिश हो चुकी है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम रहा। वहीं ओवरऑल तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। जिस वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बीते दिन तो प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। यमुनागर में फसलें जलमग्न हो गई। वहीं कुरुक्षेत्र में घर की छत गिर गई जिससे महिला की मौत हो गई। पंचकूला में बच्ची नाले में बह गई। वहीं फरीदाबाद करंट लगने से महिला की मौत हो गई। 

PunjabKesari

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

कल मंगलवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत व झज्जर में तेज बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मध्यम बारिश होगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश होगी।​ बुधवार को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में तेज बारिश, ​जबकि पंचकूला, अंबाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व हिसार में मध्यम बारिश होगी। सिरसा व फतेहाबाद में हल्की बारिश के आसार हैं। वीरवार को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में तेज बारिश और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में हल्की बारिश की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!