Rain in Haryana: हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश बनी मुसीबत, कुरुक्षेत्र में घर में छत के गिरने से महिला की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2025 03:40 PM

heavy rain in many districts of haryana

हरियाणा में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के 11 जिलों गुरुग्राम, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हो रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के 11 जिलों गुरुग्राम, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हो रही है। बाकि बचे जिलों में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर आ रही है कि आज सुबह बारिश से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हादसा हो गया यहां घर की छत गिर गई। जिससे नीचे सो रही महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गया।  चंडीगढ़ में भी शनिवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 

प्रेदश में कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। मंगलवार को 1 जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट 

बीते दिन शनिवार को सूबे में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। बारिश होने मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!