Haryana Weather: हरियाणावाले हो जाएं सावधान! होली तक हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव...

Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2026 06:20 PM

two western disturbances will be active till holi

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज हरियाणा के कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है, जिससे कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है.

डेस्क: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज हरियाणा के कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है, जिससे कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं। 
 
 मौसम विभाग के अनुसार आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद होली यानी कि 4 मार्च तक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है. इसके चलते मौसम बदलता रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

1 मार्च को हरियाणा में मौसम हल्का गर्म और शुष्क मौसम के साथ होगी। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और अधिकतर इलाकों में धूप खिली रहेगी. बारिश की संभावना कम है और हवा हल्की से मध्यम रहेगी। वहीं 2 मार्च को दिन का पारा 30°C के आसपास रहने की संभावना है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। 

 3 मार्च को होली के आसपास मौसम सामान्य से गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 30°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा. आस-पास के जिलों में बादल कम रहेंगे और बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं है। 4 मार्च को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर जारी रहेगा. इस दिन कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है, जिससे होली का मजा किरकिरा हो सकता है। 5 मार्च के दिन में मौसम गर्म और शुष्क बने रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान लगभग 30-32°C के बीच हो सकता है. हवा हल्की गति से चलेगी और रात का तापमान लगभग 15°C के आसपास बना रहेगा. वहीं 6 मार्च को हरियाणा में दिन का तापमान गर्मी के असर के साथ सामान्य से उच्च स्तर पर बना रहेगा।

 
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!