हरियाणा के 5 जिलों के स्कूलों में सप्लाई हुआ खराब गुड़, फफूंद लगे गुड़ की सप्लाई पर शिक्षा विभाग की हरियाणा एग्रो को फटकार

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2026 11:01 AM

bad jaggery supplied to schools in 5 haryana districts

हरियाणा में 5 जिलों के दर्जनों सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अम्बाला : हरियाणा में 5 जिलों के दर्जनों सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभावित स्कूलों ने शिकायत की है कि हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उन्हें निम्न स्तर की और बदबूदार खाद्य सामग्री की सप्लाई की जा रही है। विशेष तौर पर फफूंद लगा गुड़ सप्लाई किया जा रहा है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ स्थानों से सड़ा हुआ राजमा सप्लाई होने की शिकायतें भी मिली हैं।

विभागीय सूत्रों अनुसार अम्बाला, फतेहाबाद, हिसार, कैथल और यमुनानगर के दर्जनों स्कूलों में मिड-डे मील के लिए घटिया खाद्य सामग्री सप्लाई होने के मामले सामने आए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सख्त पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक ने हरियाणा एग्रो के मैनेजिंग डायरैक्टर (सेल्स) को लिखे पत्र में स्पष्ट कहा है कि स्कूलों में सप्लाई किया गया खराब राशन तुरंत बदलकर नया साफ-सुथरा और उच्च गुणवत्ता वाला राशन पहुंचाया जाए। गुड़ की घटिया क्वालिटी, फफूंद वाली सामग्री पर संज्ञान लेते हुए पूरी स्थिति विभाग को तुरंत बताई जाए। उन्होंने अम्बाला, फतेहाबाद, हिसार, कैथल और यमुनानगर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र की कॉपी भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस संबंधी जब अम्बाला की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभ्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले के कुछ स्कूलों में निम्न स्तर के गुड़ की सप्लाई की गई थी। इसके चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है कि स्कूल मुखिया स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता के गुड़ की खरीद करके मिड-डे मील तैयार करवाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!