Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2025 07:42 AM

हरियाणा में मानसून की बारिश राहत के साथ अब आफत भी बनती जा रही है। अनेक जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या आ रही है। आसमानी बिजली गिरने से हिसार जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हिसार: हरियाणा में मानसून की बारिश राहत के साथ अब आफत भी बनती जा रही है। अनेक जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या आ रही है। आसमानी बिजली गिरने से हिसार जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव उगालन में बारिश के दौरान धान की रोपाई करते हुए वक्त आसमानी बिजली मजदूर जीवन कुमार निवासी विहार पर गिर गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
झमाझम बारिश से सम्पूर्ण हरियाणा-एन. सी. आर. दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 जुलाई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मानसून टर्फ सक्रिय है। जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह में भी लगातार मानसून अपने रंग दिखाएगा।