Edited By Manisha rana, Updated: 25 Feb, 2026 12:57 PM

पानीपत में रिफाइनरी में काम करने वाले मजूदरों ने बुधवार को फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। मजदूरों ने सुबह रोड पर जाम लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और भीड़ भड़क गई।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में रिफाइनरी में काम करने वाले मजूदरों ने बुधवार को फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। मजदूरों ने सुबह रोड पर जाम लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और भीड़ भड़क गई। पुलिस फोर्स ने भी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया। पुलिस ने व्रज वाहन तैनात किए हैं। एक तरफ मजदूरों की भीड़ खड़ी है, जबकि दूसरी तरफ पुलिस फोर्स खड़ी है। अधिकारी मजदूरों को काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं।
मजदूरों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी 8 घंटे की ड्यूटी समेत अन्य मांगें मान ली थीं। अब उनकी मांग है कि इन मांगों को पूरी रिफाइनरी में बोर्ड पर लिखवाया जाए। साथ ही जो ठेकेदार इसका पालन न करे, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।
बता दें कि 23 फरवरी को मजदूरों ने रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया था। साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। माहौल शांत करने के लिए CISF ने 2 हवाई फायर भी किए थे।
मजदूरों की मांग
आठ घंटे की ड्यूरी होनी चाहिए
पेमेंट तारीख से 7 तारीख के बीच होनी चाहिए
आईओसीएल का जो बोर्ड रेट है मिलना चाहिए।
कांपनी में काम करते समय कोई दुर्घटना हो जाये तो उसके परिवार को मुआवजा और घर के सदस्य को नौकरी दिया जाए।
ओवर टाइरी का पैसा डबल दिया जाए
जितनी भी इंटरनेशनल छुट्टी है मिलनी चाहिए
ड्यूटी 26 दिन का होना चाहिए
रिफाइनरी के पास में एक अस्पताल होना चाहिए
खाने की कैंटीन, पीने का पानी और शौचालय होना चाहिए
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)