Edited By Manisha rana, Updated: 25 Feb, 2026 04:18 PM

आज कल के युवा नशे के जंजाल में फंसते जा रहे हैं। जहां अंबाला में जगाधरी हाईवे पर स्थित महेश नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर मकान के अंदर युवक का शव मिला।
अंबाला (अमन कपूर) : आज कल के युवा नशे के जंजाल में फंसते जा रहे हैं। जहां अंबाला में जगाधरी हाईवे पर स्थित महेश नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर मकान के अंदर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान प्रिंस (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि युवक नशेड़ी था। प्रिंस की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक वह घर का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रिंस काफी समय से नशे का आदि था, जिसके कारण वह अक्सर घर से बाहर चला जाता था। बुधवार को राहगीरों ने हाईवे किनारे बने खंडहर मकान में युवक को बेसुध देखा। जिसकी सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी है। मृतक की मां कमलेश देवी ने रोते हुए बताया कि समझाने के बाद भी प्रिंस नहीं सुधरा तो करीब छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। तब से वह बाहर रह रहा था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)