हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव, किसान माने ये सलाह... नहीं तो होगा फसलों को नुक्सान

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2026 06:01 PM

2 consecutive western disturbances have become active in haryana

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पाँच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है

हिसार(विनोद):  प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पाँच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 13 और 16 फ़रवरी को दो कमज़ोर विक्षोभ सक्रिय होंगे जिनसे छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में रात्रि के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के आस पास भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की फ़सल में सिंचाई अवश्य करें।उन्होंने कहा कि गेहूं की फ़सल में नुक़सान से बचने के लिए कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किसान फ़सल में पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव अवश्य करें।ज़रूरत पढ़ने पर 15 दिन बाद इस स्प्रे को दोहराया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!