मातृभाषा दिवस के अवसर पर चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी करेंगे ये खास काम, निर्देश हुए जारी

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2026 02:31 PM

students will read newspapers in schools on mother language day

मातृभाषा दिवस के अवसर पर हरियाणा में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अखबार पढ़ने और अपने विचार साझा करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह गतिविधि निपुण हरियाणा

चंडीगढ़: मातृभाषा दिवस के अवसर पर हरियाणा में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अखबार पढ़ने और अपने विचार साझा करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह गतिविधि निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित की जाएगी जिसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने-लिखने और बोलने की क्षमता को मजबूत करना है। 20 और 21 फरवरी को विद्यार्थियों से उनकी मातृभाषा में छोटे समाचार पढ़वाए जाएंगे और उनसे मुख्य बिंदु कक्षा में मौखिक रूप से साझा करवाए जाएंगे। शुरुआती कक्षाओं के बच्चों को शिक्षक और अभिभावकों की सहायता भी दी जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार इस पहल से बच्चों में सुनने, पढ़ने, बोलने और शब्द भंडार बढ़ाने की क्षमता विकसित होगी। अखबार पढ़ने से बच्चों को सरल और परिचित भाषा में जानकारी मिलेगी जिससे उनकी समझ बढ़ेगी और वे अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सीखेंगे। अभिभावकों को भी घर पर बच्चों से छोटे समाचार पढ़वाने और उनसे सवाल-जवाब करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि अभ्यास निरंतर बना रहे।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कहावतों और मुहावरों को साझा करने की गतिविधि भी होगी। विद्यार्थी और अभिभावक अपनी मातृभाषा की कहावतें सुनाकर उनके अर्थ समझाएंगे जिससे बच्चों की भाषा समझ और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!