महंगे कपड़े ब्रांडेड जूते पहनने का शौक रखने वाले बदमाश खुद ही लौट आया India, पुलिस ने अपनाया ये हत्थकंडा...

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2026 05:27 PM

crime news shilu dahar was arrested by panipat police

पानीपत पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके बदमाश शीलू डाहर को पुलिस ने अलसुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस की टीमों ने शीलू को मौके पर दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक कागजी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जल्द ही...

पानीपत(सचिन): पानीपत पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके बदमाश शीलू डाहर को पुलिस ने अलसुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस की टीमों ने शीलू को मौके पर दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक कागजी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जल्द ही पुलिस उसे पानीपत लेकर पहुंचेगी।

SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बदमाश पर पुलिस ने इतना प्रेशर बनाया कि वो खुद यूरोप से इंडिया लौट आया। यहां आते ही उसे पकड़ लिया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी डाल दी गई है। अब कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सुनील उर्फ शीलू पर पानीपत, करनाल, सोनीपत व चण्डीगढ़ में आपराधिक वारदातों के 15 मामले दर्ज है।

6 जनवरी को समालखा में राजेंद्र मित्तल की मिठाई की दुकान पर फायरिंग कराकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 24 जनवरी को महराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम पर हमला कराया। दोनों ही वारदात में कम उम्र के युवाओं को शामिल किया गया।

समालखा में छह जनवरी की रात को गुड मंडी स्थित मिठाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निखिल निवासी बिहौली, प्रिंस निवासी डाहर और वंश निवासी नारायणा को गिरफ्तार किया था। निखिल ने 12वीं के छात्र वंश व प्रिंस को ₹50-50 हजार का लालच देकर वारदात में शामिल किया था।  24 जनवरी को मेहराना रोड पर हुई वारदात में भी एक नाबालिग को शामिल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों सूत्रों को गिरफ्तार कर लिया था और दो के पैर में गोली भी लगी थी।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!