Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2026 11:30 AM

झज्जर शहर के एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति के झज्जर आने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह उसका पीछा करते हुए झज्जर पहुंची।
झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर के एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति के झज्जर आने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह उसका पीछा करते हुए झज्जर पहुंची। शक के आधार पर वह पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंची, जहां उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता रोहतक की रहने वाली है और उसका आरोप है कि उसके पति का अन्य महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा है। महिला का कहना है कि उसके पति और संबंधित महिला के बीच साल 2023 से संबंध हैं, जिनके चलते उसका घर बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पेशे से शिक्षक हैं और पहले से ही एक आत्महत्या के मामले में आरोपी हैं, जिसमें दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं। महिला के अनुसार संबंधित दूसरी महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके पति की मौत हो चुकी है।
पीड़िता का आरोप है कि उस महिला के पति ने भी इन अवैध संबंधों के कारण आत्महत्या की थी और उसी मामले में दोनों आरोपी बनाए गए थे। पीड़िता का कहना है कि उस घटना के बाद भी दोनों के संबंध खत्म नहीं हुए और उसका पति लगातार उस महिला के संपर्क में रहा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति वर्तमान में झज्जर जिले के माछरौली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात है,जबकि संबंधित महिला की ड्यूटी रोहतक के लाखन माजरा में थी, जिसे फिलहाल निलंबित बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में है और इन संबंधों के कारण उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)