Weather: हरियाणा के कई जिलों में छाया घना कोहरा, पानीपत-रोहतक में जीरो विजिबिलिटी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Feb, 2026 08:53 AM

dense fog engulfs several districts of haryana

हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, हिसार समेत अधिकांश जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी न के बराबर है। पानीपत-रोहतक में जीरो विजिबिलिटी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, हिसार समेत अधिकांश जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी न के बराबर है। पानीपत-रोहतक में जीरो विजिबिलिटी है। कल प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण कोहरे का मौसम फिर से बन गया है। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जाएगी। 

मौसम में हो रहा बदलाव 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं हल्की ठंड और नमी का असर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। कल बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने में ठंड का प्रभाव काफी कम हो जाएगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। इससे किसानों, यात्रियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है और कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। अब प्रदेश में ठंड से राहत मिलने के आसार है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!