हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर! धूल और लू से मिला छुटकारा, अगले 24 घंटे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2026 12:20 PM

alert for heavy rain in several districts over the next 24 hours

कड़कड़ाती धूप, भीषण लू और उमस से बेहाल हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में आसमान में का

डेस्क: कड़कड़ाती धूप, भीषण लू और उमस से बेहाल हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है और इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं या आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस मानसूनी हलचल (प्री-मानसून एक्टिविटी) के चलते दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

इन जिलों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ समेत अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, और गुरुग्राम जैसे उत्तर व मध्य हरियाणा के जिलों में मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों (जैसे हिसार, सिरसा, भिवानी) में भी धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!