हरियाणा में एएसआई समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज,  जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2026 11:46 AM

fir registered against 3 including asi in haryana

परढ़ाना गांव के योगेश से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हरियाणा पुलिस के एएसआई और उसके दोस्त पर 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। शिकायकर्ता ने डीजीपी से पूरे मामले की शिकायत की।

पानीपत: परढ़ाना गांव के योगेश से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हरियाणा पुलिस के एएसआई और उसके दोस्त पर 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। शिकायकर्ता ने डीजीपी से पूरे मामले की शिकायत की। आरोपियों ने फर्जी हवाई टिकट और वीजा भी दिया। डीजीपी के आदेश पर मधुबन पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संदीप समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

परढ़ाना गांव के योगेश ने डीजीपी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि कि अप्रैल 2024 में उनकी मुलाकात रिश्तेदार टीनू निवासी अटावला से हुई। टीनू ने उन्हें गांव के ही संदीप से मिलवाया। संदीप ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर है और उनकी वर्तमान में तैनाती मधुबन पुलिस लाइन में है। संदीप ने कहा कि वह अपने दोस्त विक्रांत और पत्नी के साथ मिलकर युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजते हैं। इसके बाद उनकी कई बार फोन पर बात हुई। जिसमें वह बार-बार विदेश भेजने की बात कहता था। जिस कारण वह उनके झांसे में आ गए। योगेश ने खुद और एक अन्य रिश्तेदार को विदेश भेजने को कहा। इसके लिए 30-30 लाख रुपये देना तय हुआ। आरोप है कि शुरुआत में 15 हजार रुपये यूपीआई के जरिए और बाद में 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से विक्रांत के खाते में ट्रांसफर कराए गए। संवाद
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!