Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 11:13 AM

हरियाणा के पानीपत में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां समालखा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे दोनों युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां समालखा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे दोनों युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:00 बजे समालखा थाना क्षेत्र के बुडशाम गांव के पास दिल्ली नहर बायपास रोड पर गुजर रहे एक राहगीर ने सड़क किनारे दो लोगों के शव पड़े देखे। दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इसके बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान राहुल (45) और अंकुश (25) के रूप में हुई। पानीपत में दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को सोनीपत एसटीएफ ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने कल मोहाली के डेराबस्सी में चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पानीपत लाकर फेंक दिया, यहां उसने एक दोस्त का भी मर्डर किया।
आरोपी के पिता ने करीब 20 साल पहले होम लोन लिया था, जब ये लोन चुकाया नहीं गया तो भाई ने लोन चुकाकर उन्हें घर से बेदखल कर दिया था। बचपन से ही आरोपी साहिल, चाचा से रंजिश रखता था। इसी के चलते उसने डेराबस्सी जाकर चाचा को 2 गोलियां मार दीं। इसके बाद शव को घसीटकर गाड़ी में डाला और करीब 190 किलोमीटर ड्राइव कर शव पानीपत ले आया। यहां आरोपी ने फोन कर दोस्त को भी मौके पर बुला लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आरोपी ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक दोस्त अंकुश के परिजनों का कहना है कि आरोपी साहिल ने उसके डॉक्यूमेंट पर लोन लेकर क्रेटा कार खरीदी थी। अंकुश उसे लोन के लिए टोकता रहता था। इसीलिए उसकी हत्या की गई।
राहुल डेरा बस्सी में ही अपना कारोबार करता था। जबकि अंकुश एक सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट था। अंकुश की करीब 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पानीपत के उग्राखेड़ी गांव के आरोपी साहिल मलिक का चाचा राहुल के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल के पिता ने करीब 20 साल पहले एक होम लोन लिया था। जब लोन चुकाया नहीं गया तो राहुल ने ये लोन चुकाया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। तब से ही साहिल चाचा राहुल से रंजिश रखता था। राहुल कुछ सालों से पंजाब के डेराबस्सी में अपना कारोबार करता है। काम के सिलसिले में राहुल डेराबस्सी में ही रहता है। बुधवार को साहिल चाचा के ऑफिस डेराबस्सी स्थित घोलूमाजरा ही गया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
गुस्से में साहिल ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोलियां राहुल को लगीं, जबकि एक छर्रा ऑफिस में बैठे सीताराम नाम के व्यक्ति को भी लग गया। सीताराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद साहिल के शव को घसीटते हुए अपनी सफारी गाड़ी में डालकर पानीपत ले आया। आरोपी ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ लिए।