कुछ पैसों के लिए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने बेचा इमान, रिश्वत लेते पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2026 01:51 PM

anganwadi supervisor arrested for taking bribe of 2000 rupee

जिला अंबाला निवासी शिकायतकर्ता सुभाष चन्द की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी मीनू, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी, जिला अम्बाला को आंगनबाड़ी केन्द्र तेपला से 2,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

बराड़ा(अनिल शर्मा): जिला अंबाला निवासी शिकायतकर्ता सुभाष चन्द की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी मीनू, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी, जिला अम्बाला को आंगनबाड़ी केन्द्र तेपला से 2,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता की पत्नी श्रीमती उषा रानी, आंगनबाड़ी हेल्पर का केवाईसी न होने के कारण आई.डी.बी.आई. बैंक, मुलाना में खाता बंद हो गया था तथा तीन माह का वेतन लंबित था। नया बैंक खाता खुलवाने हेतु विभागीय मोहर व हस्ताक्षर करने तथा बकाया वेतन नए खाते में डलवाने की एवज में आरोपी द्वारा 4,000/- रुपये की मांग की गई थी। दिनांक 21.02.2026 को 2,000/- रुपये प्राप्त कर लिए गए थे तथा शेष 2,000/- रुपये आज लेते समय उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में अभियोग संख्या 02 दिनांक 23.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उसकी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगने की सूचना तुरंत ब्यूरो को दें, ताकि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की स्थापना सुनिश्चित की जा सके।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!