Rape Case मामले में फसे नरवाना के पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2024 06:53 PM

big on former narwana mla ramniwas surjakheda who is trapped in rape case

हाल ही में जजपा छोड़कर भाजपा में जाने के इच्छुक नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर गोहाना शहर की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा विधायक की पत्नी, उनकी गाड़ी के चालक और नरवाना शहर के एक पार्षद पर भी आरोप हैं

नरवान(गुलशन चावला ): हाल ही में जजपा छोड़कर भाजपा में जाने के इच्छुक नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर गोहाना शहर की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा विधायक की पत्नी, उनकी गाड़ी के चालक और नरवाना शहर के एक पार्षद पर भी आरोप हैं। महिला थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।  पुलिस द्वार गठित की गई एसआईटी टीम ने रामनिवास सुरजाखेड़ा को क्लीन चिट दे दी है। 


गौर रहे कि महिला थाना पुलिस को गोहाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि उसका तीन साल से शोषण किया जा रहा है। महिला ने विधायक की पत्नी, गाड़ी के चालक और नरवाना शहर के एक नगर पार्षद भी कुछ आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

 विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भी पुलिस को शिकायत देकर महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने यह मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!