Weather Update: आज हरियाणा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2024 08:34 AM

haryana weather for august 24 2024

हरियाणा में मौसम विभाग ने 24 अगस्त 2024 के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है

हिसारः  हरियाणा में मौसम विभाग ने 24 अगस्त 2024 के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं।



मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में हुई बारिश और हवाओं से तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है।

 


मौसम विभाग  ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 26 अगस्त तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ बढ़ने की संभावना बनी हुई है।  इस कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी दर्ज़ की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!