पानीपत में नवोदय विद्यालय के छात्रों में विवाद, बीच-बचाव करने गए छात्र के सिर पर कड़े से हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Sep, 2025 03:54 PM

dispute between students of navodaya vidyalaya panipat

पानीपत के जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्रों में बेंच को लेकर विवाद हो गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्रों में बेंच को लेकर विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जब एक छात्र बीच-बचाव करने गया तो दूसरे छात्र ने उससे मारपीट कर कड़े से सिर में वार कर दिया। जिससे उसका सिर में गंभीर चोट आई है। घायल छात्र को स्कूल की गाड़ी से पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

जानकारी के अनुसार क्लास में एक छात्र अपनी बेंच पर लेटा हुआ था। जिसकी पहले से ही तबीयत सही नहीं थी। जब अन्य छात्र लड़ाई कर रहे थे तो वह शोर सुनकर उन्हें रोकने गया तो एक छात्र ने उसके सिर पर कड़े से जोर से वार कर दिया। जिससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घायल छात्र को पहले स्कूल की नर्स के पास ले जाया गया, जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे स्कूल की गाड़ी से पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

घायल छात्र देव ने बताया कि झगड़ा कक्षा के हिमांशु, गगन और प्रिंस के बीच हुआ था। वे तो सिर्फ बीच-बचाव करने गया थो तो उन्होंने उस पर ही कड़े से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!