किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर दिग्विजय ने कहा- इसकी जांच हो, नैना चौटाला ने भी दी प्रतिक्रिया

Edited By Shivam, Updated: 10 Sep, 2020 07:56 PM

digvijay said on lathi charge on farmers naina chautala also responded

हरियाणा के पीपली में किसानों ने एक बड़ी रैली की, इस दौरान रैली में हिस्सा लेने वाले किसानों की संख्या हजारों में थी, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई किसानों को चोटें आई हैं और कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

चरखी दादरी/डेस्क (नरेन्द्र): हरियाणा के पीपली में किसानों ने एक बड़ी रैली की, इस दौरान रैली में हिस्सा लेने वाले किसानों की संख्या हजारों में थी, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई किसानों को चोटें आई हैं और कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। आज किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की भरपूर कोशिश की है। वहीं जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला व बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिग्विजय चौटाला ने ट्विटर पर लिखा,  ' आज किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना बहुत निंदनीय है। किसानों को हुई पीड़ा को हम अपनी पीड़ा मानते हैं। आज के घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए। यह दु:खद घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।'
 

 

वहीं दिग्विजय की माता व बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उन्होंने पूरी न्यूज नहीं देखी है। अगर बेकसूर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है तो वह गलत है। नैना चौटाला आज हलके में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान गांव द्वारका में लोगों को संबोधित कर रही थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!