Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 12:55 PM

हरियाणा में पिछले 6 महीनों से डिपो होल्डर्स को उनकी कमीशन नही मिली है। जबकि उन्हें राशन खरीदने के लिए एडवांस में पेमेंट करनी होती है। इस सब के चलते अंबाला के डिपो होल्डर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं
अंबाला (अमन): हरियाणा में पिछले 6 महीनों से डिपो होल्डर्स को उनकी कमीशन नही मिली है। जबकि उन्हें राशन खरीदने के लिए एडवांस में पेमेंट करनी होती है। इस सब के चलते अंबाला के डिपो होल्डर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
उनका कहना है 6 महीने का समय काफी लंबा होता है उन्हें कमीशन नही मिली है, जिस वजह से उन्हें तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय मे इन्होंने राशन वितरित करने वाली मशीनों में खराबी को भी झेला है हालांकि अब वो ठीक हो गई है लेकिन विभाग को इन सब चीजों का ख्याल रखना चाहिए। डिपो होल्डर्स की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द उनकी कमीशन मिल जाए ताकि वे अपना घर अच्छे से चला सकें।
ऐसा नही है कि इसकी जानकारी विभाग को नही है। वे पूरे मामले से अवगत है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है लेकिन अभी इस सब के बावजूद कोई हल नही निकला है। अंबाला कैंट AFSO ने बताया इसकी जानकारी विभाग को दे दी गयी है यह दिक्कत सिर्फ अंबाला में नही बल्कि पूरे हरियाणा में है जल्द इसका समाधान किया जाएगा।