शौचालय में हुई महिला की डिलीवरी, अभिभावकों ने लगाए अस्पताल प्रशासन पर आरोप

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2019 02:07 PM

delivery of woman in hospital toilet

टोहाना के नागरिक हस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की डिलीवरी शौचालय में हो गई।  घटना की सूचना अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई जिसके बाद उन्होंने महिला

टोहाना(सुशील सिंगला): टोहाना के नागरिक हस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की डिलीवरी शौचालय में हो गई। घटना की सूचना अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई जिसके बाद उन्होंने महिला की स्थिति को संभाला और उसे उपचार दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया की महिला की देखरेख को लेकर अस्पताल प्रशासन ने पूरा ध्यान नहीं दिया । उन्होंने कहा कि पहले उन्हें बताया गया कि महिला का ऑपरेशन होगा इस बीच जब महिला शोच के लिए गई तो उसकी वहीं डिलीवरी हो गई।

जब इस बारे में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ सचिन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस महिला का केस अस्पताल में आया था तो जांच करने पर पता चला था कि बच्चा मृत है जिसको लेकर अस्पताल के द्वारा इलाज चल किया जा रहा था, इसी बीच जब महिला शोच के लिए गई तो उसकी वहीं डिलीवरी हो गई।  मौके पर तुरंत प्रभाव से उसे चिकित्सा दे दी गई।  

बता दें कि  देर रात हुई इस घटनाक्रम की मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली जिसके बाद इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!