दिन दहाड़े डिलीवरी बॉय की बाइक से उड़ाया सामान से भरा बैग, CCTV में कैद हुआ चोर

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2019 05:22 PM

delivery boy s bike flew into a bag full of goods thief imprisoned in cctv

सोनीपत के सिद्धार्थ कॉलोनी में ई-कार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय की बाइक से सामान से भरा बैग एक बाइक चोर ले उड़ा। इस वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  वारदात की शिकायत

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के सिद्धार्थ कॉलोनी में ई-कार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय की बाइक से सामान से भरा बैग एक बाइक चोर ले उड़ा। इस वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक बाइक सवार शख्स पहले कई देर तक सोनीपत की सिद्धार्थ कॉलोनी में गाड़ी के पीछे कई देर तक खड़ा रहता है और फिर अचानक से बाइक पर सवार होकर ई कार्ट कंपनी जोकि ऑनलाइन सामान को ग्राहक तक भेजने का काम करती है, उसके डिलीवरी बॉय की बाइक पर रखे बैग को उड़ा ले जाता है।

बैग में लगभग सवा लाख रुपये का सामान था जोकि उसने डिलीवर करना था, इस वारदात की सूचना पुलिस में दी गई है। आज पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 2 इस मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हमें ई कार्ट कंपनी के मैनेजर से बैग चोरी की शिकायत मिली थी। बेग में सवा लाख रुपए का सामान था। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!